होली में गांव गए थे परिवार, घरों का ताला तोड़ लाखों समेट ले गए चोर

होली में गांव गए थे परिवार, घरों का ताला तोड़ लाखों समेट ले गए चोर


















होली पर्व में मकान में ताला बंद कर परिवार के लोग गांव चले गए थे। गुरुवार को वह मकान पर पहुंचे तो चोर खंगाल ले गए थे। घटना कैंट क्षेत्र के महादेवपुर मोहल्ले की है। चोरी की सूचना पर पहुंची इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी की पुलिस जांच पड़ताल के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


गोविवि के पूर्व कर्मचारी सत्येन्द्र सिंह कूड़ाघाट, महादेवपुरम में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते हैं। होली में वह परिवार सहित देवरिया जिले के लार क्षेत्र के देवसिया गांव चले गए थे। गुरुवार की दोपहर में वह मकान पर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने चोरी की सूचना इंजीनियरिंग कॉलेज पुलिस चौकी को दी।


पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को दिए तहरीर में उन्होंने तीन चेन, पांच अंगूठी, दो सोने की चूड़ी, चांदी का करधन, कान का दो जोड़ी बाली, दो जोड़ी सोने की नथिया, दो हार, दो लाख नकदी समेत कीमती कपड़े चोरी होने की जानकारी दी है। इसके अलावा महादेवपुरम निवासी चन्द्रभूषण मिश्र और दिव्यनगर कॉलोनी में भी बंद मकान को चोरों द्वारा खंगालने की जानकारी मिली है। 














  •  

  •  

  •  

  •